National

ITBP के जवान ने साथियों पर चलाई गोली, फिर कर ली आत्महत्या

जम्मू-कश्मीर। उधमपुर जिला स्थित एक शिविर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने शनिवार को अपने तीन सहयोगियों को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

यह घटना जिले के देविका घाट सामुदायिक केंद्र पर अपराह्न साढ़े तीन बजे हुई। आईटीबीपी की आठवीं बटालियन में पदस्थ कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने अपने साथियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गये। कांस्टेबल सिंह ने अपनी इंसास सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मारी और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों को घायल अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। आईटीबीपी की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये गये हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!