ChhattisgarhJashpur

जशपुर : 4 की मौत…अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ऑटो

जशपुर। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। करदना घाटी में ऑटो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे में 4 लोगो की मौत हुई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अम्बिकापुर रिफर किया गया है। हादसा घाघरा रोड में छतौरी कापुकोना के पास की है।

जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार होकर सभी लोग शादी समारोह से करदना के लिए निकले थे, इस दौरान करदना घाटी में ऑटो अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे खाईं में गिर गया। घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान घायल बृहस्पति बाई की भी मौत हो गई, जबकि दिलेश्वर राम 8 साल और निर्मल तिग्गा 47 की स्थिति नाजुक होने पर उचित उपचार के लिए उन्हें अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!