ChhattisgarhRaipur

CG की कलाकार के साथ गैंगरेप : प्रोग्राम के लिए झारखंड बुलाया, फिर नशीदी दवा खिलाकर किया कुकर्म, 2 गिरफ्तार

Related Articles

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झारखंड के पलामू में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना राज्य की 21 वर्षीय एक आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ हुई है।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय आर्केस्ट्रा कलाकार को पलामू के बिश्रामपुर के कुछ स्थानीय लोगों ने बुलाया था। महिला आर्केस्ट्रा कलाकार का रविवार को पलामू के हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन कुछ बाहना बताकर कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद हुसैनाबाद के इलाके में आर्केस्ट्रा कलाकार वापस लौटी और तभी आरोपी सभी साथी कलाकारों को एक किराए के मकान में ले गए। वहीं पर रविवार रात को ही आरोपियों ने पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ और दवा खिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। जिस कमरे में घटना हुई उससे अलग कमरे में पीड़िता की बहन और अन्य कलाकार मौजूद थे। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी बहन ने अन्य कलाकारों को दी, जिसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दो गिरफ्तार और एक फरार

वहीं पुलिस ने कलाकार की निशानदेही पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें अजय कुमार उर्फ गोलू व विन्देश्वर कुमार का नाम शामिल हैं। दोनों आरोपी स्थानीय विश्रामपुर के रहने वाले हैं। वहीं अन्य एक आरोपी गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्य कर रही है।

बेहोशी की हालत में किया दुष्‍कर्म

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी गाड़ी से लौट रहे थे। इसी क्रम में आरोपियों के द्वारा महिला कलाकार को कुछ नशा युक्त पदार्थ खिलाई गई। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही बेहोशी की हालत में किसी अनहोनी को देखते हुए अपने को बचाने के लिए सभी उसे रास्ते में ही छोड़ कर भाग गए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!