Raipur

Khairagarh Upchunav: उप चुनाव अभियान समिति के संयोजक ताम्रध्वज साहू खैरागढ़ प्रवास पर

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव अभियान समिति के संयोजक गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज खैरागढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान गृहमंत्री साहू प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के साथ छुईखदान के राजाबाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव अभियान की समीक्षा करेंगे। दौरे से पूर्व श्री साहू ने कहा कि हम इस चुनाव में कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं को लेकर जनता के सामने जाएंगे और हमें पूरा विश्वास है कि जनता हमें आशीर्वाद देगी।

Related Articles

Back to top button