ChhattisgarhRaipur

PETROL पंप में चाकूबाजी, मालिक सहित तीन पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद है, आए दिन चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। वहीं गुरुवार को भनपूरी बालाजी पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने गए अज्ञात युवक ने कर्मचारी से बहस की उसके बाद अपने साथी के साथ आकर चाकूबाजी की। इस घटना में पेट्रोल पंप के मालिक के साथ दो लोगों पर चाकू से वार कर अज्ञात बदमाशों ने घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर को प्रार्थी बालाजी पेट्रोल पंप कर्मचारी ने रिपोर्ट लिखवाया कि बुधवार करीबन 5.30 बजे अज्ञात लड़का-लड़की अपने बाइक में पेट्रोल डलवाये पेट्रोल डलवाने के नाम पर दोनों बहस होने के बाद बाइक सवार व्यक्ति चला गया आरोपी पुनः करीबन 6.30 बजे वापस अपने दोस्त के साथ आकर प्रार्थी दादू साहू को जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, बचाव करने आये पेट्रोल पंप के मालिक नीतेश तलमले उर्फ मोन्टी व विमल तलमले को भी चाकू से हमला कर चोट पहुचाया कि अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 1081/22 धारा 307.34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

इस मामले में पुलिस ने बालाजी पेट्रोल पंप एवं आसपास लगे कैमरों व मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों की तत्काल पहचान कर आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र निर्मलकर तथा कृष्णा उर्फ विक्की बावनकर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकल भी बरामद कर लिया गया है विवेचना के दौरान उक्त आरोपी अज्ञात होने से तहसीलदार के समक्ष आरोपियों का प्रार्थी से पहचान कार्यवाही भी कराया गया जिसमें देखकर प्रार्थी ने आरोपीयो की पहचान कर दी विवेचना की जा रही है

गिरफ्तार आरोपी-

01. जीतू उर्फ जितेन्द्र निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर उम्र 24 वर्ष सा. रामेश्वर नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास भनपुरी रायपुर।

02. कृष्णा उर्फ विक्की बावनकर पिता प्रदीप बावनकर उम्र 20 वर्ष सा. रामेश्वर नगर राम जानकी मंदिर के पास भनपुरी रायपुर।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!