Chhattisgarh

 सेंट्रिंग प्लेट गिरने से मजदूर की मौत, 9 घायलों को किया अस्पताल में भर्ती

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में ढलाई का सेंट्रिंग प्लेट गिर जाने से उसमें दबकर एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं 9 मजदूर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर उसे रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव शहर के कश्मीरी गली में संदीप गर्ग के घर छत की ढलाई के लिए तीन दर्जन से अधिक मजदूर सेंट्रिंग का कार्य कर रहा थे। बीती रात करीब 12 बजे बिल्डिंग के एक छज्जे की ढलाई से पूर्व सेंट्रिंग किया जा रहा था। इस दौरान अचानक सेंट्रिंग टूटकर गिर गया और छज्जे के ऊपर खड़े मजदूर भी सेंट्रिंग के साथ नीचे गिर गए। हादसे में एक मजदूर की सेंट्रिंग प्लेट में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में करीब 9 मजदूर घायल हुए हैं।

सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है। वहीं एक मजदूर की स्थिति गंभीर होने पर उसे रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है। पत्थलगांव पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!