National

सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं? जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

भारत में सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोना ₹2,295 बढ़कर ₹1,19,249 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹3,223 उछलकर ₹1,48,833 प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंची।

दूसरी ओर, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में सोना ₹2,700 की तेजी के साथ ₹1,23,300 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी ₹7,400 बढ़कर ₹1,57,400 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड पर दर्ज की गई।


आज का सोना-चांदी रेट (Gold, Silver Rate Today in India)

शुद्धताआज का रेट (₹)
सोना 24 कैरेट₹1,19,249 / 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट₹1,18,771 / 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,09,232 / 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹89,437 / 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट₹69,761 / 10 ग्राम
चांदी 999₹1,48,833 / किलोग्राम

सोना-चांदी की पिछली कीमतें

पिछले कारोबारी दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹1,20,600 से बढ़कर ₹1,23,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इस साल अब तक सोने में 65% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। दिसंबर 2024 में यह दर ₹78,950 प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को जहां चांदी ₹1,50,000 प्रति किलो थी, वहीं अब यह ₹1,57,400 प्रति किलो हो गई है — यानी सालभर में लगभग 75% की तेजी।


वायदा बाजार में रिकॉर्ड स्तर

MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर दिसंबर 2025 आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव ₹1,20,075 प्रति 10 ग्राम और फरवरी 2026 के अनुबंध का भाव ₹1,21,380 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
चांदी के वायदा अनुबंध दिसंबर में ₹1,47,977 और मार्च 2026 में ₹1,49,605 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रहे।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी

वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 2% की तेजी के साथ $3,949.58 प्रति औंस, और चांदी $48.75 प्रति औंस पर पहुंची। दिसंबर वायदा सोना भी रिकॉर्ड $3,973.60 प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हुआ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!