ChhattisgarhRaipur

व्याख्याता पद : ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू, जानिए कब तक हो सकते हैं शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के परीक्षा परिणाम में चयनित युवाओं का ऑनलाइन काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग 14 जुलाई से 20 जुलाई रात 12 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https: // eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है।
इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मुक्त और महिला तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पृथक-पृथक कटऑफ रैंक निर्धारित किए गए हैं। काउंसिलिंग में वहीं अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जो निर्धारित कटऑफ रैंक में शामिल है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 लिखित परीक्षा के परिणाम 2 जुलाई 2023 को घोषित किए जा चुके हैं। परीक्षा परिणाम व्यापम की वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html में देखे जा सकते हैं। सर्वप्रथम व्याख्याता के पदों पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया की प्रारंभ की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!