Chhattisgarh

मुर्गी लेकर भाग रहा तेंदुआ 40 फिट गहरे कुएं में गिरा, वन विभाग जुटा रेस्क्यू अभियान में

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा नगर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंडरीपानी मे सुबह तेंदुआ 40 फिट गहरे कुएँ में गिर गया, जिसकी जानकारी लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना सुबह की बताई जा रही है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच कर तेन्दुए को कुएँ से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा। इधर तेन्दुए के कुएँ मे गिरने की खबर गांव मे फ़ैलते ही घटना स्थल पर लोगो की भीड़ लग गई।

Related Articles

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की बताई जा रही है तेंदुआ गांव मे शिकार के लिये पहुंचा था। तेन्दुए ने गांव मे मुर्गी का शिकार कर वापस जा रहा था और कुएं में गिर गया। फिलहाल वन विभाग की टीम घटना स्थल पहुंच कर वहा से ग्रामीणों को हटाकर गहरे कुएँ मे गिरे तेंदुए को कुएँ से बाहर निकालने सीढ़ी लगाकर छोड़ दिया है ताकि सीढ़ी के माध्यम से तेंदुआ बाहर आ सके।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!