ChhattisgarhPoliticalRaipur

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा – भाजपा की सरकार ने मजदूरों को कमजोर किया, हमने उन्हें उनका हक दिया

बलौदा बाजार। कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं छत्तीसगढ़ आया हूं और देख रहा हूं कि सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल की सरकार चला रही है और उसका लाभ आप सभी को मिल रहा है।

Related Articles

डा. स्वामीनाथन के निधन पर मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर खड़गे ने महान वैज्ञानिक स्वामीनाथन जी को याद किया। और कहा कि मैं उनके बहुत करीब रहा, उनका जाना बहुत दुःखद है। वे भारत में हरित क्रांति के जनक थे। उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा देश के किसानों के लिए।

उन्होंने कहा कि डा. स्वामीनाथन ग्रीन रिवोल्यूशन लेकर आये। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का उन्होंने मुझे मेंबर बनाया था। स्वामीनाथन जी उस वक्त हमारे कृषि के प्रमुख थे। रिसर्च स्टेशन के प्रमुख थे। हिंदुस्तान में ही नहीं, पूरे दुनिया में उनका नाम हुआ। वे फादर आफ ग्रीन रिवोल्यूशन थे। उनकी प्रशंसा इंदिरा जी ने भी की। राजीव जी ने भी की। वे राज्यसभा में सांसद रहे। देश के किसानों के लिए उन्होंने बड़ा योगदान दिया। इसके बाद उनके शोक में मौन रखने लोगों से आग्रह किया।

भाजपा को लिया आड़े हाथ

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मौके पर कहा कि 15 साल में रमन सिंह ने यहां की सुध नहीं ली। आज यहां नड्डा और अमित शाह भी आये हैं। वो सोच रहे होंगे कि भाटापारा मे क्या चल रहा है। छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस एक होकर काम कर रही है, इसे कोई तोड़ नहीं सकता है। भाजपा की सरकार ने मजदूरों को कमजोर किया, हमने उन्हें उनका हक दिया। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं, जो गरीबों के लिए लड़ते हैं। लेकिन जो गरीबों को खत्म करने की बात करते हैं, वो खत्म हो जाते हैं। राजीव गांधी के कार्यकाल के समय महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लाया गया था तो भी बीजेपी ने विरोध किया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील करते हुए खड़गे ने कहा कि देश को बचाने केलिए सबको कांग्रेस का साथ देना होगा।

खड़गे ने कहा कि भाजपा के पास इच्छा शक्ति नहीं। कांग्रेस जो भी काम करती है दिल से करती है। लोगों के लिए करती है। मोदी जी ने कहा था किसानों की आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन नहीं हुई, न 15 लाख ​रुपए लोगों को मिले। बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करके दूसरा संविधान लाना चाह रहे।

देश में आर्थिक असमानता का दौर

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में आज काफी आर्थिक असमानता है। आज 5 प्रतिशत लोगो के पास देश की 62% संपत्ति है, जबकि 50 प्रतिशत लोगों के पास सिर्फ 3 प्रतिशत संपत्ति है। महिलाओं के हित मे राजीव गांधी ने पंचायत में अधिकार दिलाया, जब हम महिलाओं के लिए संसद में आरक्षण बिल लाए तो यही बीजेपी के लोग विरोध करते थे। खरगे ने कहा कि 2024 में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण केंद्र सरकार लागू करे। उन्होंने कहा कि मोदी जी महिलाओं को आरक्षण आज नहीं दे रहे 2029 में भी नहीं दे रहे हैं, मोदी जी बोले है 2034 में आएगा। बीजेपी जुमलेबाज है, महिला आरक्षण भी इनका जुमला है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!