ChhattisgarhRaipur

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल इस चुनावी रण में उतर चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों के सीनियर नेता छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला जारी है इस बीच आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जन खड़गे छत्तीसगढ़ दौर पर  आ रहे हैं।

Related Articles

दीपक बैज ने दी जानकारी

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया है कि मल्लिकाअर्जन खड़गे पहले 8 सितबंर को आने वाले थे लेकिन अब वह एक दिन पहले यानी कि 7 सितबंर को ही छत्तीसगढ़ आ रहे है।

8 सितंबर को जाएंगे राजनांदगांव

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे  कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक लेंगे। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा होगी। वहीं इसके अलावा राजनांदगांव के ठेकवा में 8 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वागत की तैयारी की जा रही है। उनके द्वारा यहां अन्नदाताओं का सम्मान किया जाएगा। इस भरोसे का सम्मेलन में तीन जिलों के किसानों को आमंत्रण भेजा गया है। इस आयोजन में राजनांदगांव के साथ ही खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले किसान पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये नेता

इस आयोजम में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ही प्रदेश और तीनों जिले के नेता इस आयोजन में शरीक होंगे। खड़गे के स्वागत में राउत नाचा और पंथी पार्टियां भी रहेगी, जो उन्हें मंच तक लेकर आएंगी।

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने जा रही है। आज प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पदयात्रा की जाएगी। इस पदयात्रा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे। पदयात्रा की शुरूआत सुबह 11 बजे से होगी। जो दोपहर के 2 बजे तक की जाएगी। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शाम 4 बजे कार्यकर्ता पूरे शहर में भ्रमण करेंगे। इस बाद सभा का आयोजन जहां पर कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!