ChhattisgarhRaipur

महापौर एजाज ढेबर ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का किया शुभारंभ, ‘गढ़बो स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना हो रही साकार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब तबके के लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत रही है। वहीं अब श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का विस्तार लगातार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ‘गढ़बो स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना साकार हो रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने बुधवार को मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही मेयर एजाज ने मेडिकल स्टोर का जायजा लिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!