ChhattisgarhBilaspur

सब्बल लेकर ATM उखाड़ने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर :बिलासपुर में सब्बल लेकर ATM उखाड़ने वाले 17 साल के लड़के के साथ 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ATM को तोड़कर खाली करने की योजना बनाए थे। लेकिन, उनकी योजना सफल नहीं हुई, तो वहां से भाग गए। ATM में लगे CCTV कैमरे की मदद से पुलिस ने एक युवक की पहचान कर उसे दबोच लिया। इसके बाद उसने अपने साथियों का नाम उगला। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के गोबरीपाट में हिताची ATM लगा है। जिसे भवन मालिक ने एग्रीमेंट कर किराए में लगाया है। बीते रविवार की रात दो बदमाश युवक ATM में घुसकर उखाड़ने की कोशिश की।

सफल नहीं होने पर ATM से रुपए निकलने वाली जगह के ऊपर के प्लेट को निकाल लिया। लेकिन, कैश बाक्स को तोड़ नहीं पाए। इसमें भी दोनों बदमाश सफल नहीं हो सके, तो युवक भाग गए। इस घटना की रिपोर्ट पटैता निवासी सुशील रावत ने दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

CCTV कैमरे से हुई पहचान, युवक ने खोला राज
ATM में लगे CCTV कैमरे में दोनों बदमाश कैद हो गए थे, जिसके आधार पर कोटा पुलिस की टीम उनकी पहचान कर तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया।

उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तब उसने अपने चार साथियों के साथ ATM उखाड़ने की जानकारी दी। उसके बताए अनुसार पुलिस ने 17 साल के लड़के और तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ATM खाली करने की थी योजना
TI दिनेश चंद्रा ने बताया कि युवक ATM को खाली करने की फिराक में औजार लेकर पहुंचे थे। उन्होंने मशीन का लॉकर, कैश शटर को उखाड़ दिया। लेकिन, कैश बाक्स को तोड़ने में नाकाम रहे। बदमाश युवक ATM में लगे CCTV कैमरे को तोड़कर निश्चिंत हो गए थे। उन्हें यह पता नहीं था कि DVR में उनकी रिकार्डिंग हो गई है।

तीन युवक ATM के बाहर कर रहे थे निगरानी
पुलिस ने CCTV कैमरे से एक युवक की पहचान कर उसे पकड़कर पूछताछ की, तब पता चला कि ATM उखाड़ने वालों में पांच लोग शामिल थे। कोटा के फिरंगीपारा निवासी आरोपी अब्दुल रजा (20) ने बताया कि दो युवक ATM के अंदर थे और तीन युवक बाहर निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने उसके साथ ही डोंगरीपारा निवासी विजय पटेल, अशरुद्दीन खान (18), कोटा के दिलशाद खान (19) के साथ ही 17 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!