ChhattisgarhRaipur

तेलीबांधा सिंधी धर्मशाला में सर्व सिंधी समाज की बैठक आज, चुनाव में समर्थन को लेकर होगा मंथन

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राजनीतिक दलों को समर्थन देने के लिए सिंधी समाज की बैठक बुधवार शाम सिंधी धर्मशाला तेलीबांधा में होगी। सर्व सिंधी समाज के बैनर तले बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थितियों को देखते हुए आगे की दिशा तय करेगा। इस बैठक में सिंधी पंचायत के सभी मुखी भी शामिल होंगे।

बता दें कि कांग्रेस और भाजपा ने सिंधी समाज से एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं भाजपा ने महीने भर पहले ही अपना निर्णय सुना दिया था। आम आदमी पार्टी ने रायपुर दक्षिण से विजय गुरूबक्षाणी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!