ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कुम्हारी, दुर्ग जिले में 12 एवं 13 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री  साय ने आमंत्रण के लिए संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

संघ के अध्यक्ष  विरेन्द्र लोहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेले में किसान भाइयों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के कृषि उत्पादों एवं आधुनिक यन्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही कृषि विशेषज्ञओं की संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ से जुड़े किसानों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान हेतु 100 टन सब्जी भेजने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने संघ के इस निर्णय कि सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर  मितुल कोठारी, श्री हेमंत भाई गोहिल और  दिलीप सिंह राठौर भी उपस्थित थे। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!