ChhattisgarhRaipur

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में बारिश के लिए जारी किया यलो अलर्ट

 रायपुर । मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के पांच जिले कांकेर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद और नारायणपुर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है.माैसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22 .8 डिग्री दर्ज किया गया है.  रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आज राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!