ChhattisgarhRaipur

मौसम विभाग : राजधानी समेत इन जिलों में देर शाम बारिश के आसार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार हो बदलाब देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रुक -रूककर बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे, जबकि देर शाम या रात तक हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। वहीं, प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि एक से दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने के आसार हैं।

Related Articles

बता दें कि प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज कि गयी है। जिससे लोगो को उमस से राहत मिली है। आज सोमवार को रायपुर समेत कई हिस्सों में बादल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहेगा। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि सिस्टम के सक्रिय होने से पहले तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका अब जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सीधी, डाल्टेनगंज, शांति निकेतन और वहां से पूर्व की ओर मणिपुर तक गुजरती है, जो कि समुद्र तल से डेढ़ किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इस वजह से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!