ChhattisgarhRaipur

CG : नगर निगम में एमआईसी के बैठक आज…200 करोड़ के बॉन्ड जारी किए जाने पर होगी चर्चा

रायपुर। नगर निगम में आज एमआईसी की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि MIC कक्ष में यह बैठक दोपहर एक बजे होनी है। इस बैठक में आय के स्त्रोत बढ़ाने 200 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए जाने पर चर्चा की जानी है।

बैठक में ईदगाहभाठा हिंद स्पोर्टिंग मैदान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण के लिए 25 करोड़, मालवीय रोड के पुराने निगम कार्यालय में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए 60 करोड़, निमोरा में कार एसटीपी निर्माण कार्य के लिए 40 करोड़, भैंसस्थान में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपये को लेकर बॉन्ड जारी किया जा सकता है।

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त, अपर आयुक्त, उपायुक्त, वित्त के अलावा कार्यपालन अभियंता योजना शाखा को सदस्यों को नामांकित किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!