मंत्री अमरजीत भगत : केंद्र सरकार हमें धान का एक रुपए नहीं देती
![](https://idp24news.com/wp-content/uploads/2023/01/dhan-2-1.jpg)
रायपुर: छत्तीसगढ़ हर साल धान खरीदी का एक नया रिकॉर्ड कायम कर रहा है। प्रदेश में हर वर्ष लाखों किसानों का धान सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी करती है। इस साल भी सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी कर लिया है। बता दें कि पिछले साल सरकार ने 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की थी, जो बीते साल तक अपने आप में एक रिकॉर्ड था। वहीं, दूसरी ओर धान खरीदी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच की रार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
आज भी धान खरीदी के मुद्दे को लेकर खद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा के ट्वीट पर जवाब दिया है। अमरजीत भगत ने कहा है कि BJP तोड़-मरोड़ कर वीडियो जारी कर रही है। धान के लिए केंद्र सरकार एक पैसा नहीं देती है। हम अपने संसाधन से कर्ज लेकर धान खरीदते हैं। BJP झूठ बोलना और भ्रम फैलाना बंद करें।
वहीं, अमरजीत भगत के बयान पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार 61 लाख मीट्रिक टन चावल खरीद रही, यानी प्रदेश का 92 लाख मीट्रिक टन धान केंद्र सरकार खरीद रही। पिछले 3 सालों में 91 हजार करोड़ रुपया केंद्र सरकार ने दिया था, ये बात खुद अमरजीत भगत ने विधानसभा में स्वीकार किया है। मंत्री जी विधानसभा के अंदर कुछ और बाहर कुछ बयान देते हैं।