ChhattisgarhJagdalpur

भाजपा नेताओं की हत्‍या पर बोले मंत्री सिंहदेव- अचानक कोई घटना हो जाए तो कोई कुछ नहीं कर पाता…

जगदलपुर। बस्तर संभाग में भाजपा नेताओं की पिछले दिनों नक्सलियों द्वारा हत्या की घटना पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पुलिस प्रशासन पर और अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जगदलपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से कहा कि, मैंने ज्यादा हत्या के बारे में नहीं सुना। लेकिन, 2-3 हत्या के बारे में पता चला है।

उन्होंने कहा कि, अचानक हुई घटनाओं में चाहे पुलिस हो या अन्य कोई भी डिपार्टमेंट इसमें कुछ नहीं कर पाता है। लेकिन, कोई पुरानी रंजिश हो तो उसके लिए पुलिस विभाग और सूचना तंत्र को सतर्क रहना चाहिए।बता दें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। वहीं मंगलवार की शाम उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। नए डॉक्टरों की भर्ती कर रहे हैं। सीधी भर्ती भी की जा रही है। संविदा भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू भी रखा गया है। बॉन्डेड डॉक्टरों को भी प्राथमिकता के साथ भेजा जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!