Chhattisgarh

ITBP का जवान घायल, IED पर पैर रखते ही हुआ जोर का धमाका


नारायणपुर
। जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP का एक जवान घायल हो गया है। जवान का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है। जवान को मामूली चोटें ही आईं हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान यह घटना हुई है। मामला जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ITBP के जवान इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। धनोरा इलाके के जंगल में सर्चिंग करते वक्त मनोज यादव का पैर प्रेशर IED की चपेट पर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान के पैरों में चोट आई हैं।

बताया जा रहा है सर्चिंग के दौरान एक जिंदा IED भी बरामद की गई है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। जवान अब भी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। जिस इलाके में जवान सर्चिंग कर रहे हैं वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!