ChhattisgarhRaipur

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

Related Articles

बल, बुद्धि और विद्या के दाता हनुमान की असीम कृपा से जीवन में आने वाले कष्टों का नाश होता है – साहू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस पावन पर्व पर साहू ने बजरंग बलि से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। अपने बधाई सन्देश में साहू ने कहा कि भगवान राम के अनन्य भक्त संकट मोचन हनुमान भक्ति, सेवा, श्रद्धा और समर्पण के प्रतीक हैं। बल, बुद्धि और विद्या के दाता श्री हनुमान जी की असीम कृपा से जीवन में आने वाले कष्टों और संकटों का नाश होता है। मारुती नंदन हुनमान का सम्पूर्ण जीवन हमें अनुशासन और दृढ़ता के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति अडिग रहते हुए जीवन को जीने की सही राह दिखाता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!