ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में एक बच्ची से 14 साल का नाबालिग जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश किया। इस घटना को लेकर आक्रोशित रहवासियों ने थाने का घेराव कर दिया है बड़ी संख्या में लोग ठाणे में बवाल मचाए। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया ओर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले नाबालिग को पकड़ा। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, खमतराई इलाके के शहीद नगर की यह घटना है। नाबालिग बच्ची के घर वाले काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोस में ही रहने वाला लड़का घर में घुस गया। उसने लड़की को पकड़ा और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। लड़की की चींख सुनकर पड़ोस के लोग जैसे ही उसके घर आए तो वह लड़का भाग गया।

इस घटना की सूचना लोगों ने लड़की के परिजनों को दी। आरोपी लड़का भी उसी इलाके का रहने वाला था। इसलिए लड़के के घर वालों के साथ भी विवाद हो गया। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने एफआईआर करने में देर की तो लड़की के पक्ष से लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया और आरोपी लड़के को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। अब इससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के नाबालिग होने की वजह से पुलिस इसे बाल अदालत में पेश करेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!