BilaspurChhattisgarh

विधायक अमर अग्रवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन..कहा- छत्तीसगढ़ राज्य अटल की देन है, भाजपा ने ही इसे बनाया और भाजपा ही सवारेगी..

बिलासपुर: स्व. प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने जारी बयान में कहा, स्व.अटल भारतीय राजनीति के अजातशत्रु माने जाते रहे, जनसंघ से लेकर आधुनिक भारत के नव निर्माण में उनके विराट व्यक्तित्व की महती भूमिका रही है। छत्तीसगढ़ राज्य स्व. प्रधानमंत्री अटल की देन है, भाजपा ने ही इसे बनाया है और भाजपा ही सवारेगी। अटल के आदर्शाे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक वैश्विक नेतृत्व सुशासन की कुंजी से ही सबके साथ सबका विकास और सब का साथ के मूल मंत्र पर देश दिनों दिन आगे बढ़ रहा है, सुशासन के सही मायनो में लोक विकास के लिये देश के आर्थिक एवं सामाजिक संसाधनों का कुशल प्रबंधन, लोक केंद्रित प्रशासन का आधार स्तम्भ है। समता मूलक समाज की स्थापना में समावेशिता, जन भागीदारी, विधि के शासन, निर्णय निर्माण में लोक सहभागिता, पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ लोक प्रक्रियाओं का उत्तरदायित्व पूर्ण निर्वहन पूरी जवाब देही के साथ सेवाओ की सतत उपलब्धता से आज का भारत आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का संकल्प, तमाम चुनौतियों के बावजूद फलीभूत हो रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!