ChhattisgarhRaipur

BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत में सरगुजा के पूर्व सांसद रहे स्वर्गीय चक्रधारी सिंह और पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी को श्रद्धांजलि दी गई। सत्र के शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने दोनो दिवंगतों के निधन का उल्लेख करते हुए विधानसभा की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह, अमरजीत भगत और विधायक अरुण वोरा ने भी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। दिवंगतों के सम्मान में विधायकों ने सदन में दो मिनट का मौन रखा और फिर सदन की कार्यवायी 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!