National

अस्पताल के शौचालय में बच्चे को दिया जन्म, नवजात को छोड़कर भाग निकली मां

मध्यप्रदेश। टीकमगढ़ में एक मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जिसने अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया और फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गई। फिलहाल बच्चा अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।

टीकमगढ़ जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए पहुंची। उसके साथ एक और महिला थी। गर्भवती महिला टॉयलेट में गयी और कुछ देर बाद गायब हो गयी। अस्पताल के कर्मचारियों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो वे अस्पताल के टॉयलेट में पहुंचे। वहां एक नवजात गंदगी में पड़ा रो रहा था। कर्मचारियों ने तत्काल उसे उठाकर एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया।

कर्मचारियों ने नवजात की मां को ढूंढ़ने की कोशिश, लेकिन वह नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला के भागने का पता चला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे की मां की तलाश में जुटी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है। उसे एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर एक अन्य महिला के साथ चेकअप कराने अस्पताल पहुंची थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!