ChhattisgarhRaipur

CG : CONGRESS के ‘मौन सत्याग्रह’ पर सांसद रंजीत रंजन का बड़ा बयान, लोकतंत्र में विपक्ष को दबाने का किया जा रहा है प्रयास

रायपुर। राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने आज देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे मौन सत्याग्रह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के डिसक्वालीफिकेशन के विरोध में यह मौन सत्याग्रह है। लोकतंत्र में जिस तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है, सदन के बाहर इसके खिलाफ ये प्रदर्शन है।

Related Articles

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने आगे कहा कि राहुल गांधी के डिसक्वालीफिकेशन के विरोध में सत्याग्रह करने जा रहे हैं। गुजरात हाईकोर्ट का फैसला आया है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब निंदा करने के लिए 2 साल की सजा होती है। सदन से निष्कासित किया जाता है। गुजरात हाईकोर्ट से फैसला आया है, इसलिए हम गुजरात पर जोर लगा रहे हैं। कानून पर हमें पूरा विश्वास है। कानूनी प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!