ChhattisgarhBilaspur

MP के युवक ने छत्तीसगढ़ में की आत्महत्या

बिलासपुर। मध्यप्रदेश के रहने वाले एक युवक ने बिलासुपर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो यहां पढ़ाई करने आया था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर का रहने वाला यथार्थ पांडे(22) बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में BALLB की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि कुछ दिन पहले ही वह घर से वापस गया था। वापस आने के बाद वह रायपुर घूमने भी गया था। घर में भी वह सब से बात कर रहा था। मगर गुरुवार को दिनभर उसने घर पर बात नहीं की। इसके बाद उसके परिजनों ने यथार्थ के दोस्तों से संपर्क किया था। जिसके बाद यथार्थ के दोस्त यथार्थ के घर पर पहुंचे। वह यहां पर किराए का मकान लेकर रह रहा था। उसके दोस्तों ने दरवाजा खट खटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था।

फिर उन्होंने यथार्थ के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी और उनके ही कहने पर शव को फंदे से उतार दिया गया था। बाद में परिजनों के अलावा पुलिस को भी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!