ChhattisgarhRajnandgaon

नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर

राजनांदगांव।  जिले के नक्सल मोर्चे पर तैनात बालाघाट पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के हाथों ढेर हुआ नक्सली तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वांछित था। नक्सली पर 14 लाख रुपए का ईनाम था। बीजापुर के रहने वाले इस नक्सली को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

Related Articles

आपको बता दें कि बालाघाट के बिरसा पुलिस थाना क्षेत्र के सोनगुड्डा क्षेत्रांतर्गत कोदापार जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। जिसके बाद हॉकफोर्स और बालाघाट पुलिस का एक गश्ती दल सर्चिंग के लिए रवाना हुआ। आज सुबह लगभग 8 बजे पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मुकाबला किया। दोनों ओर से घंटे भर की फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का मुआयना करने पर एक नक्सली का शव मिला। मौके से एक थ्री-नॉट-थ्री बंदूक भी जवानों ने बरामद किया। मारे गए नक्सली की पहचान कमलू के रूप में हुई। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम घोषित है। इस संबंध में बालाघाट पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ की सीमा पर हाईअलर्ट किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!