Chhattisgarh

सुकमा-नारायणपुर में नक्सली हत्या ! : इंजरम भेज्जी मार्ग पर मिली लाश, पर्चे में पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा और नारायणपुर में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी गई। पहली खबर सुकमा जिले की है, जहां इंजरम भेज्जी मार्ग पर एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान गांव के ही बिजली मिस्त्री पोडियम जोगा के रूप में हुई है। शव के पास एक नक्सली पर्चा बरामद हुआ है, जिससे नक्सली हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पर्चे में माओवादियों ने युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें लिखा है कि पोडियम जोगा योलमपल्ली थाना अंतर्गत पालाम डामू निवासी था। 2006 से जनता नक्सली पार्टी के विरोध करते आया है। बीमा योजना के नाम से 3 लाख रुपए जनता का लूट कर सलवा जुडुम में सक्रिय रूप से शामिल हुआ। साथ ही बिजली मिस्त्री नौकरी के नाम से सीआईडी काम कर रहा था।

 

जोगा मुखबिरी कर कई लोगों को गिरफ्तार, मारपीट, जेल भेजना, कुछ लोगों को फर्जी मुठभेड़ में मरवा चुका है। यही नहीं आम जनता को नक्सली समर्थक के नाम से डरा धमका रहा था। इन मामलों को लेकर कई बार समझाइश दी थी, लेकिन पार्टी को ही जन विरोधी कह कर जनता पार्टी विरोधी काम में जुट काम कर रहा था। कोंटा एरिया कमेटी ने जोगा की मौत के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के जिम्मेदार ठहराया है।

 

नारायणपुर जिले में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक को नल जल योजना के ठेकेदार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार का ओरछा इलाके में काम चल रहा था। यहां नक्सली पहुंचे और ठेकेदार को गोली मार दी। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!