BijapurChhattisgarh

कॉलेज के छात्र नेताओं के खिलाफ पर्चा फेंका नक्सलियों ने : छात्र दहशत में

बीजापुर। यहाँ के पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं के खिलाफ माओवादियों के पर्चे से छात्र दहशत हैं। माओवादी नेता ने छात्र नेताओं के खिलाफ प्रेस नोट जारी कर मनमर्जी करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने जारी प्रेस नोट में कहा है कि बीजापुर PG कालेज के छात्र नायक राकेश ताती और उप छात्र नायक अर्जुन आगनपल्ली पर प्रोफेसर और छात्रों को धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा छात्रों को धमकी देकर छात्रवास से भगाने का भी आरोप लगाया गया है। माओवादी नेता ने कहा है कि दोनों छात्रनेताओं के प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रों को स्कूल छोड़ना पड़ा रहा है ।

माओवादियों ने की ये मांग

माओवादी नेता ने स्कूल, कॉलेज के छात्रों के लिए अलग-अलग छात्रवास बनाने और कालेज में रैगिंग, मेस फीस बन्द करने की मांग उठाई है। मामले की जानकारी के बाद फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि पर्चा नक्सलियों ने फेंका है या किसी और ने। साथ ही कॉलेज के छात्र नेताओं की सुरक्षा के इंतजाम भी किये जा रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!