ChhattisgarhRaipur

नशीला मार्फिन पाउडर के साथ दो आरोपियों को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

रायपुर। इंदौर से रायपुर आई एनसीबी की टीम ने नशीला मार्फिन पाउडर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम ने रायपुर एयरपोर्ट से दीप्ति रानी भारद्वाज और संदीप चंद्राकर को गिरफ्तार कर इनके पास से 4 ग्राम मार्फिन पाउडर जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम इंदौर से ही इन आरोपितों को ट्रैक कर रही थी। एनसीबी की टीम ने दोनों आरोपितों को देवेंद्र नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल अब इस मामले मे आगे की कार्रवाई की जाएगी। दीप्ति रानी भारद्वाज पाली बिलासपुर और संदीप चंद्राकर महासमुंद का निवासी है। दोनों आरोपित दीप्ति रानी भारद्वाज और संदीप चंद्राकर ने मार्फिन पाउडर को एक पार्सल में डाला था और पार्सल में टी-शर्ट होने का बोलकर गोवा भेजने के लिए बुक किया था।

इस दौरान कोरियर कंपनी को शक हुआ तो कंपनी के पदाधिकारियों ने एनसीबी को मेल कर इस खबर की जानकारी दी। जिसके बाद इंदौर की एनसीबी टीम ने वहीं से इन आरोपितों को ट्रैक करना शुरू किया और ट्रैक करती हुई रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां दोनो को गोवा जाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!