ChhattisgarhKorba

13 साल की नाबालिग के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत…एसे हुआ खुलासा

कोरबा। जिले में 13 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की से रेप उसके पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 13 साल की लड़की 6वीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार को लड़की घर के पास ही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सरफराज खान उर्फ राजू (57) उसके पास पहुंचा और किसी बहाने से घुमाने ले गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। घटना के बाद लड़की घर आ गई और उसने डर के कारण अपने परिजनों को इस बात की जानकारी ही नहीं दी।

बाद में लड़की के शरीर में दर्द शुरू हो गया, बुखार भी था। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। फिर ये मामला सामने आया है। बच्ची ने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। बच्ची ने परिजनों को यह भी बताया कि सरफराज खाने पहले भी उससे गंदी हरकत कर चुका था। लेकिन उसने इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं दी। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!