ChhattisgarhRaipur

29 अक्टूबर से रायपुर-जैसलमेर और रायपुर-दुर्गापुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट…जानें शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अगले सप्ताह से रायपुर से जैसलमेर व दुर्गापुर के लिए नई फ्लाइट की सौगात मिल रही है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 29 अक्टूबर से इन शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की जा रही है।

विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 2191 सुबह 9.35 बजे से रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 11.30 बजे वहां पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 729 दिल्ली से दुर्गापुर के लिए दोपहर 14.30 बजे उड़ान भरेगी और 16.30 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।

फ्लाइट क्रमांक 2191 सुबह 9.20 बजे रायपुर से दिल्ली उड़ान भरेगी। फिर दिल्ली से जैसलमेर के लिए फ्लाइट क्रमांक 2101 दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरेगी और 14.25 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

फ्लाइट क्रमांक 2102 जैसलमेर से दिल्ली के लिए दोपहर 14.55 बजे उड़ान भरेगी और शाम 16.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 859 दिल्ली से रायपुर के लिए शाम सात बजे उड़ान भरेगी और रात्रि 20.45 बजे रायपुर पहुंचेगी। भुवनेश्वर के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!