Chhattisgarh

भारी वर्षा से जर्जर दीवार के गिर जाने से वृद्ध महिला की हूई मौत…

जशपुर : भारी वर्षा से जर्जर दीवार के गिर जाने से मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे में 35 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है, उसे रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बिलाईटांगर गांव की है। शनिवार की सुबह लगभग छह बजे बिलाईटांगर निवासी स्वाति रजक 60, अपने भतीजे संजय रजक 35 और नंदनी रजक पांच के साथ घर मे सोई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ पूरी दीवार गिर गई।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वृद्धा सहित तीनों लोगों को मलबे में दबा पाया। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाते हुए घायलों को इलाज के लिये पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने वृद्धा स्वाति रजक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल संजय की हालत को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया गया। संजय के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई है। राहत की बात रही कि पांच साल की स्वाति पूरी सुरक्षित है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!