ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कवासी लखमा आज से बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर जाएंगे

रायपुर  : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज नारायणपुर से सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर जाएंगे। उद्योग मंत्री लखमा अपने भ्रमण के दौरान दोनों जिलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेंगे और राहत और बचाव के किए जा रहे उपायों की समीक्षा करेंगे।

Related Articles

कवासी लखमा नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11:00 बजे सुकमा जिले के कोंटा पहुंचेंगे और वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। उद्योग मंत्री लखमा इसके बाद दोपहर 1:00 बजे सुकमा से बीजापुर जिले के तारलागुड़ा के लिए रवाना होंगे और 1:30 बजे तारलागुड़ा पहुंचकर वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। लखमा सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के भ्रमण के बाद शाम 4:45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!