Chhattisgarh

CG : कार से 30 पेटी MP की शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार :जिले में पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. जिला सायबर सेल की टीम ने 30 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब से भरी कार सहित एक आरोपी को धरदबोचा है. वहीँ जब्त शराब की कीमत दो लाख चालीस हजार बताई जा रही है.

Related Articles

उप पुलिस अधीक्षक आशीष अरोरा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर सायबर सेल ने घेराबंदी कर मध्यप्रदेश निर्मित 30 पेटी गोवा शराब से भरी एक काले रंग की कार को पकड़ा. जब्त शराब की कीमत दो लाख चालीस हजार रुपए है.फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पूछताछ में आरोपी पुरषोत्तम ने बताया कि वह रायपुर विधानसभा के पास से शराब लाकर इस क्षेत्र में उतारता था. उसने पलारी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले किसी सूरज नाम और एक अन्य का नाम भी बताया, जिसके पास वह शराब पहुंचाता है. आरोपी ने बताया कि वह दो से तीन बार शराब ला चुका है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!