Chhattisgarh

आदेश जारी : मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, दो दिन तक शराब दुकान रहेगी बंद

सारंगढ़/बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के घोषित मतदान के मद्देनजर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानों (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा दुकानों (सीएस-2 घघ कंपोजिट) तथा विदेशी मदिरा दुकानों (एफएल-1 घघ) को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व (15 नवंबर को शाम 5 बजे) से लेकर 17 नवंबर 2023 को मतदान समाप्ति तक पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु शुष्क अवधि का आदेश जारी किया है। इस शुष्क अवधि में मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

इसी प्रकार ओड़िशा के बरगढ़ जिला कलेक्टर ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला और महासमुंद जिला से जुड़े समीपवर्ती 20 मदिरा दुकानों को उक्त अवधि में बंद रखने का आदेश जारी किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!