Pendra GorelaChhattisgarh

किसानों से समर्थन मूल्य पर अब 7 फरवरी तक होगी धान खरीदी,कलेक्टर ने सभी समितियों को शासन के निर्देशों के तहत धान खरीदी के दिए निर्देश…

@सुमित जालान

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आज एक बड़ा फैसला लिया। राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की निर्धारित अवधि में एक सप्ताह की वृद्धि किए जाने का एलान किया। इसके तहत राज्य भर में अब 7 फरवरी तक किसानों से धान खरीदी की जाएगी।

उक्त निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी समितियों को सात फरवरी तक धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया ।

Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!