Chhattisgarh

3 मजदूरों की दर्दनाक मौत , बिजली के तार की चपेट में आयी मिक्सर मशीन

सक्ती। देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। दिल दहला देने वाली ये खबर सक्ती जिले से आ रही है। यहां करेंट के चपेट में आने से तीन मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बाराद्वार थाना इलाके के खम्हरिया गाँव की बताई जा रही है। जहाँ मिक्सर मशीन को हटाने के दौरान मशीन 11 केव्ही की तार के संपर्क में आ गया। जिसकी वजह से पूरे मशीन में करंट फैल गया, जिसकी वजह से ये भीषण हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक सक्ति के खम्हरिया गाँव में सीसी रोड निर्माण का कार्य चल रहा है। जहाँ लगे मिक्सर मशीन को काम में आये 5 मजदूर हटा रहे थे। उसी दौरान मशीन 11 केव्ही तार के संपर्क में और करेंट फैल गया। जिसके चपेट में आने से 3 मजदूर की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी। वहीं दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिनका उपचार चांपा अस्पताल में चल रहा है।

इधर इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं तीन लोगों की मौत की खबर सुन लोगों में शोक की लहर है। इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!