ChhattisgarhRaipur

दर्दनाक सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 13 लोग घायल

रायपुर। पेंड्रा से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। पेंड्रा में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। बस अचानक अनियंत्रित होकर लालपुर गांव के पास पलट गई। इस घटना में 13 यात्रियों के घायल होने की खबर मिल रही है।

बताया जा रहा है कि पेंड्रा में तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। अयोध्या से सुन्दर ट्रेवल्स की यात्री बस तीर्थयात्रियों को लेकर रायपुर जा रही थी। इसक दौरान गौरेला शहडोल अंतरराज्यीय मार्ग पर मंदपुर के पास ये भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बताया गया कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के कारण इस हादसा हुआ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!