Chhattisgarh

PLGA सप्ताह का पहला दिन : दंतेवाड़ा में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

दंतेवाड़ा। PLGA सप्ताह के पहले दिन यानि शनिवार को बारसूर पुलिस थाना क्षेत्र में IED ब्लास्ट किया है। जिसमे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जवान खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इलाके में पोस्टर बैनर बांध कर रखा था, जिसके नीचे बम प्लांट किये गए थे। बैनर निकालते वक्त बम फट गया जिसकी चपेट में सुरक्षा कर्मी आ गए।

क्या है पीएलजीए सप्ताह –

दरअसल, माओवादी हर साल अपने मारे गए नेताओं के सम्मान में 2 से 8 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाते है। इस सप्ताह सुरक्षा एजेन्सिया बेहद चौकन्नी रहती है, क्योकि इस समय अर्धसैनिक बलों, विशेष रूप से सीआरपीएफ के साथ-साथ ट्रेनों, रेल पटरियों और अन्य सरकारी बुनियादी ढांचे पर हमलों में तेजी आने की संभावना रहती है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!