Chhattisgarh

कोरिया जिले के पोड़ी बचरा को मिला तहसील का दर्जा

कोरिया  : कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही सभी जिलों को कई बड़ी सौगात मिली है। इसी कड़ी में कोरिया जिले को एक और सौगात दी गई है। कोरिया जिले के पोड़ी बचरा को तहसील का दर्जा मिल गया है। पोड़ी बचरा जिले की आठवीं तहसील होगी।

बता दें कि, पोड़ी बचरा को तहसली बनाने की मांग लंबे समय से हो रही थी। इसी बीच इस मांग को पूरा करते हुए पोड़ी बचरा को चिरमिरी व खड़गवां तहसील से अलग करके नया तहसील बनाया गया है। इस तहसील में 15 पटवारी हल्का के 36 गांव शामिल होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!