Chhattisgarh

एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

धमतरी : रूद्री थाना क्षेत्र के ग्राम मरादेव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सुचना मिलते ही रूद्री पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं अब तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है।

Related Articles

बताया जा रहा है कि गांव के लोग सुबह शौच के लिए गए हुए थे। जंहा एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद इसकी सुचना रूद्री पुलिस को दी। पुलिस की माने तो मृतक की उम्र 55 से 60 साल के बीच है। साथ ही मौत का कारण पता नही चल पाया है। फिलहाल रूद्री पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!