Chhattisgarh
अवैध कच्ची महुआ शराब रखने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : मुखबीर से सूचना मिली कि संजयनगर अकलतरा का भरत लाल सोनी अवैध कच्ची महुआ शराब रखा है जिस पर अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया जहाँ भरत लाल सोनी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया जिस पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही की गई।
आरोपी भरत लाल सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी संजयनगर अकलतरा द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब रखना पाये जाने पर दिनांक 25.11.22 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट, उनि जीएल चन्द्रकार, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, अलोक शर्मा, मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे एवं महिला आरक्षक अंजना लकडा का सराहनीय योगदान रहा।







