BilaspurChhattisgarh

पुलिस ने हुक्का सामान बेचते व्यापारी को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर में हुक्का कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। हुक्का सामान बेचते एक व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने 15 हुक्का सेट, 130 हुक्का पॉट, 40 चिलम, 260 नग तंबाखू फ्लेवर बेस जब्त किए। यह सब सामान करीब 2 लाख का बताया जा रहा है। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तारबाहर पुलिस की कार्रवाई हुई।

निजात अभियान के तहत पुलिस नशे के खिलाफ सतत निगरानी

दरअसल निजात अभियान के तहत पुलिस नशे के खिलाफ सतत निगरानी कर रही थी।तभी तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान दुकान में हुक्का का समान विक्रय किया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!