ChhattisgarhRaipur

पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने बाइक सवार को 3 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत 70 हजार रूपए बताई जा रही है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंगोली सड़क किनारे दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास बैग गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कमल जांगड़े निवासी खरोरा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी कमल जांगड़े को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 70,000 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!