Chhattisgarh

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक इनामी डिप्टी कमांडर नक्सली ढेर

गरियाबंद। जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी नक्‍सली को मार गिराया है। वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। पुलिस जंगल में सर्चिंग कर रही है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को जिला गरियाबंद के थाना जुगाड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करलाझर एवं नागेश के समीप पहाड़ी क्षेत्र में इंदागांव एरिया कमेटी के 12-15 सशस्त्र नक्‍सलियों के मौजूदगी खबर मिली। जिस पर जिला गरियाबंद से कोबरा, ई-30 एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन की विशेष कार्ययोजना तैयार कर सर्चिंग के लिए रवाना हुई। इसी दौरान थाना जुगाड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करलाझर में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक वर्दीधारी नक्‍सली ढेर हो गया। वहीं दूसरे नक्‍सली घटनास्‍थल से जंगलों का सहारा लेकर मौके से भाग गए। जवानों ने सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली का शव बरामद कर लिया है। जवानों ने मौके से एक हथियार भी जब्‍त किया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मारा गया नक्‍सली उदंती एलओएस का डिप्टी कमांडर है, जिसका नाम नंदलाल है जिसपर पांच लाख का इनाम था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!