ChhattisgarhRaipur

नाबालिग के बाल खीच बीच सड़क पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में सरेराह लड़की के बाल पकड़ कर घसीटने वाले आरोपी को गुढ़ियारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान मसाला सेंटर का संचालक ओमकार तिवारी के रूप में को गई है।

बता दें कि प्रार्थी लोचन चौहान ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन पूर्व में तिवारी मसाला सेन्टर में काम करती थी। प्रार्थी की बहन द्वारा तिवारी मसाला सेन्टर के मालिक ओमकार तिवारी को मैं यहां काम नही करूंगी कहने के बाद भी वह उसे बार-बार काम पर बुलाता था। प्रार्थी दिनांक 18 फरवरी को जब अपनी ड्युटी पर था, कि शाम करीबन 08.20 बजे प्रार्थी की माता ने उसे फोन पर जल्दी घर आने को कहा।

प्रार्थी जब घर गया तो उसकी माता प्रार्थी की बहन को लेकर अस्पताल जा रही थी। प्रार्थी जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी मां ने बताया कि ओमकार तिवारी ने पूर्व में मुझे अपनी पुत्री दे दो उसे पत्नी बनाकर रखूंगा कहा था जिस पर उसके द्वारा ओमकार तिवारी को मना कर दिया गया था।

ओमकार तिवारी ने दिनांक 18 फरवरी को गुस्से में प्रार्थी की बहन की हत्या करने की नियत से उस पर चाकू जैसे लोहे के चापड़ से गले में वार कर उसके गले एवं हाथ पास गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी ओमकार तिवारी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी के अपराध क्रमांक 83/2023 धारा 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गुढ़ियारी थाना पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, पीड़िता, उसकी माता सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए आरोपी की पातसाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी ओमकार तिवारी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी ओमकार तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!