Chhattisgarh

पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 सूरजपुर : मामला झिलमिली थाना क्षेत्र का है।  ज़िले के भैयाथान में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में ग्राम भाड़ी के जर्जर स्कूल के पास मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव संदिग्ध अवस्था में होने से एफएसएल टीम अम्बिकापुर को घटनास्थल बुलाया गया।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर ज़िले झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़ी निवासी लालमन ने थाने में आकर सूचना दी कि, उसकी बहन कुलमेत का शव संदिग्ध अवस्था में ग्राम भाड़ी के जर्जर स्कूल के पास मिला है।

सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, शव संदिग्ध अवस्था में होने से एफएसएल टीम अम्बिकापुर को घटनास्थल बुलाया गया। एफएसएल अधिकारी की उपस्थिति में घटनास्थल निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।

पुलिस के मृतका के पति विनोद बरगाह जो विगत दो-तीन दिनों से गांव से गायब था। पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी कुलमेत की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि, उसकी पत्नी उसे छोड़ देने की बात कहती थी। इसे परेशान होकर ग्राम भाड़ी स्थित खेत के पास पत्थर से सिर में मारकर पत्नी की हत्या कर दिया और शव को वहीं के स्कूल के पास ले जाकर छुपा दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!